Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिनारा में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर, हर माह की 6 तारीख को मिलेगी नेत्र जांच की सुविधा श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की पहल, मोतियाबिंद मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन और चश्मे की सुविधा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट — किरण अंडोली

दिनारा। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड चित्रकूट के तत्वावधान में जनसेवा की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवास मोड़ पावर हाउस दिनारा स्थित राधास्वामी सत्संग भवन, जिला शिवपुरी में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था द्वारा अब यह नेत्र परीक्षण शिविर प्रत्येक माह की 6 तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्रों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद से संबंधित मरीजों का परीक्षण किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को उसी दिन चित्रकूट स्थित स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया जाएगा, जहां निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ऑपरेशन के लगभग एक माह बाद फॉलोअप जांच के दौरान जरूरत के अनुसार मरीजों को निशुल्क चश्मा भी प्रदान किया जाएगा। ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी एवं किसी परिजन का मोबाइल नंबर लाना होगा। उत्तर प्रदेश के मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस नियमित शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को समय पर नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। सद्गुरु नेत्र जांच केंद्र, बरुआ सागर एवं आयोजक श्री आशाराम यादव (9548268287), राघवेन्द्र यादव, बुन्देल सिंह यादव, सगुण सिंह यादव तथा समस्त सत्संग मित्र मंडली ने क्षेत्रवासियों से शिविर में पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp