Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला अस्पताल को 600 बिस्तरीय करने विधायक जयंत मलैया ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र मेडिकल कॉलेज शुरू होने से बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता, नए अस्पताल भवन की भी मांग

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट—दीपक पटेरिया

दमोह। दमोह विधायक जयंत मलैया ने जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अस्पताल की क्षमता वर्तमान 300 बिस्तरों से बढ़ाकर 600 बिस्तर करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल को पत्र लिखकर आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।विधायक श्री मलैया ने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय में 467 बिस्तर क्रियाशील हैं। साथ ही 50 बिस्तरीय सीसीबीएच भवन का लोकार्पण भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध मानव संसाधन वर्तमान 300 बिस्तरीय व्यवस्था के अनुरूप हैं, ऐसे में भविष्य में बढ़ने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को देखते हुए क्षमता विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि दमोह मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा इस वर्ष 100 एमबीबीएस विद्यार्थियों के प्रवेश की संभावना है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल जिला चिकित्सालय होने के कारण आने वाले समय में ओपीडी और भर्ती मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में अस्पताल की क्षमता बढ़ने से मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। विधायक श्री मलैया ने जिला अस्पताल के लगभग 65 वर्ष पुराने भवन को ध्यान में रखते हुए नवीन निर्माण की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने पुराने भवन के स्थान पर नवीन 300 बिस्तरीय मल्टीस्टोरी अस्पताल भवन एवं ओपीडी निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल की क्षमता विस्तार और नवीन भवन के निर्माण से दमोह सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp