Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सनावद नागरिक सहकारी बैंक की 44वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित क्यूआर कोड सुविधा का शुभारंभ, बैंक ने दर्ज किया 11.61 लाख रुपये का शुद्ध लाभ

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट—भगवान सिंह चौहान

सनावद। सनावद नागरिक सहकारी बैंक की 44वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक संचालक मंडल के अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने की। सभा में बैंक की वार्षिक प्रगति, वित्तीय स्थिति एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा लेखापाल भगवान सिंह सवनेर एवं ऋण निरीक्षक अधिकारी असलम खान ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बैंक की नई क्यूआर कोड सुविधा का शुभारंभ भी किया गया। संचालक मंडल की ओर से विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल को रेवा गुर्जर स्कूल के लिए बैंक द्वारा जारी प्रथम क्यूआर कोड प्रदान किया गया। पटेल ने बैंक की सुगम एवं आसान बैंकिंग प्रक्रिया की सराहना की। बैंक अध्यक्ष गिरधारी सोनी ने कहा कि बैंक अपने अंशधारकों एवं खातेदारों को बेहतर और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक प्रबंधक इंदरसिंह सिसोदिया ने बैंक की वित्तीय स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि लाभ विभाजन वर्ष में बैंक ने 11,61,338.36 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों की तुलना में बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। बैंक की सदस्य संख्या बढ़कर 3,507 हो गई है। वहीं अंश पूंजी 96.35 लाख रुपये, निधियां 231.21 लाख रुपये, अमानतें 1,733.39 लाख रुपये तथा कार्यशील पूंजी 2,219.94 लाख रुपये हो गई है। समारोह को तेजेंदरपाल सिंह कपूर, दुर्गाशंकर पाटीदार, श्याम माहेश्वरी एवं आशीष चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से बैंक की सुविधाओं का लाभ लेने तथा अधिक से अधिक खाते खोलने का आह्वान किया। इस दौरान संचालक मंडल के उपाध्यक्ष मनीष कुमार जैन, प्रीतिबाला जटाले, सदस्य इंदरलाल लोनकर, आनंद परवाल, जाहिद शेख, जावेद अहमद हिलाल, डॉ. मेघना तंवर, श्रीराम पटेल, देवेंद्र जैन, ऋषि बंसल, सोनू वर्मा सहित बड़ी संख्या में अंशधारी एवं खाताधारक उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp