Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, 17 प्रकरणों में 1.46 लाख रुपये की राशि जब्त लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में कार्रवाई, पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर- दीपक जैन

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देश एवं मार्गदर्शन में मंदसौर पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 17 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 46 हजार 250 रुपये की नगद राशि जब्त की गई। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने सभी थाना प्रभारियों को जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के संबंध में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम दिनांक 5 एवं 6 सितंबर 2026 की रात्रि थाना कोतवाली पुलिस को लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 17 व्यक्तियों के विरुद्ध पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चार प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

Advertisement Box

 

पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरणों में अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 एवं 559/2026 शामिल हैं।

 

इन व्यक्तियों पर दर्ज हुए प्रकरण

 

1. भगवान पिता प्रेम मेघनानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी हनुमान नगर, मंदसौर।

2. रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबूलाल भाटी, उम्र 44 वर्ष, निवासी नई आबादी, प्रतापगढ़।

3. अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी, उम्र 48 वर्ष, निवासी लक्ष्मण दरवाजा, मंदसौर।

4. अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह, उम्र 40 वर्ष, निवासी मर्दादीन मोहल्ला, मंदसौर।

5. बबलू उर्फ भगवानदास पिता घनश्याम सिंधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी दशरथ नगर, मंदसौर।

6. जाहिद पिता वाजिद मेवाती, उम्र 36 वर्ष, निवासी साई मंदिर के पास, अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर।

7. फरियाद पिता शमसुद्दीन पेमला, उम्र 47 वर्ष, निवासी किटियानी, मंदसौर।

8. विशाल पिता महावीर राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर।

9. हैदर पिता आमीन मेव, उम्र 32 वर्ष, निवासी दौलतपुरा, मंदसौर।

10. शाबीर पिता बफाती हड्डी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर, मंदसौर।

11. राहुल पिता अरुण मोची, उम्र 35 वर्ष, निवासी खानपुरा, मंदसौर।

12. फारुख उर्फ नड्डा पिता अहमद मथारिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी नाहर सय्यद, मंदसौर।

13. लवि पिता राजेश शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी गांधी नगर, मंदसौर।

14. रवि पिता दिनेश अग्रवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी शनि विहार कॉलोनी, मंदसौर।

15. राहुल पिता खेमचंद जीनगर, उम्र 38 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़ रोड, खानपुरा, मंदसौर।

16. जय पिता दिनेश अग्रवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी शनि विहार कॉलोनी, मंदसौर। 17. पंकज पिता पूनमचंद माली, उम्र 34 वर्ष, निवासी खिलचीपुरा, मंदसौर।1.46 लाख रुपये की राशि जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 1,46,250 रुपये की नगद राशि जब्त की। सभी प्रकरणों में पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश, प्रधान आरक्षक विनोद नामदेव, प्रधान आरक्षक कमलेश भदौरिया, प्रधान आरक्षक राकेश मईडा, आरक्षक हरिश राठौर, आरक्षक आशुतोष गिरी, राहुल शुक्ला, आरक्षक अरुण पंवार, आरक्षक ईश्वर धाकड़, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक समरथ चौहान, आरक्षक लक्ष्मण भाटी, आरक्षक वी.पी. सिंह एवं आरक्षक सागर नोकेया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp