
रिपोर्टर – बालकिशुन कुशवाहा
रहली। नगर में कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव-कुश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री गोपाल भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्री गोपाल भार्गव ने कुशवाहा समाज के लोगों को भगवान लव-कुश के नाम पर संकल्प दिलाते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित लोगों से नशे से दूर रहने और युवा पीढ़ी को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। शिक्षा को लेकर दिया संदेश रहली नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनी ने भी समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना आवश्यक है। बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि समाज की नई पीढ़ी ज्ञान और संस्कारों के साथ आगे बढ़ सके। विधायक गोपाल भार्गव ने समाज के विकास में हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे कुशवाहा समाज के हित और प्रगति के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल कार्यक्रम में गढ़ाकोटा नगर से हरि नारायण कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष, पी.एल. कुशवाह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दीनदयाल कुशवाहा, पार्षद, डॉ. एच.आर. पटेल, पशु चिकित्सा विभाग, मूलचंद पटेल समाजसेवी, राहुल पटेल नगर मंडल मीडिया प्रभारी, रोहित पटेल, मदन पटेल सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। पथरिया से मूले दाऊ कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, बद्री कुशवाहा, बलराम कुशवाहा युवा ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया, पीफोर कुशवाहा, बालकिशुन कुशवाहा, अंकेश कुशवाहा, मोनू कुशवाहा सहित समाज के अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भगवान लव-कुश के आदर्शों को आत्मसात करने, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संदेश दिया गया। समारोह में समाजजनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।









