
रिपोर्टर – मुकेश मालवीया
हरसूद। सृष्टि के रचयिता एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी का जयंती महोत्सव 17 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी राजमिस्त्री एवं मजदूर संगठन छनेरा-हरसूद द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।
आयोजन को लेकर संगठन के राजू ठेकेदार एवं संतोष प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात आरती का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे समाजजनों के लिए सहभोज का आयोजन भी किया जाएगा।
विश्वकर्मा जयंती का मुख्य आयोजन दरबार पेट्रोल पंप के सामने दाना बाबा मंदिर स्थित राजपूत धर्मशाला में किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
वहीं, मालवीया सुतार समाज संगठन द्वारा भी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन होटल श्री लीला में किया जाएगा। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।









