Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बर्तन बेचने के बहाने घरों की जानकारी जुटाकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार कुरवाई पुलिस ने करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राहुल त्रिवेदी

विदिशा/कुरवाई। संपत्ति संबंधी मामलों के निराकरण एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुरवाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के प्रकरण में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब ₹5 लाख कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने अन्नू राधा, उम्र 28 वर्ष, पति शत्रुहन साहनी, निवासी ग्राम बिहार नगर मवैया, थाना आलमबाग, जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला मजदूरी के साथ फेरी लगाकर बर्तन बेचने का कार्य करती थी। बर्तन बेचने के दौरान घरों से संपर्क पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बर्तन बेचती थी। इसी दौरान वह लोगों से संपर्क कर घरों की जानकारी लेती थी। महिलाओं से बातचीत के माध्यम से परिचय बढ़ाने के बाद अवसर मिलने पर घर में रखे आभूषण लेकर वहां से चली जाती थी। सोने-चांदी के आभूषण बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹5 लाख कीमत के विभिन्न सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें सोने का मंगलसूत्र, लाल मोतियों की माला/ब्रेसलेट एवं गोल्डन पेंडेंट, चांदी की पायल की जोड़ी, चांदी के कड़े एवं छल्ले, सोने-चांदी के कान के टॉप्स/झाले, रिंग्स सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। बरामद आभूषणों को नियमानुसार सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आरोपी महिला से अन्य संभावित मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. मिश्रा (थाना प्रभारी कुरवाई), उप निरीक्षक रघुपति यादव, प्रधान आरक्षक विपिन, प्रधान आरक्षक टीकाराम, प्रधान आरक्षक भानु, आरक्षक लखन, महिला आरक्षक डिम्पी राय, सैनिक परमानंद एवं थाना कुरवाई पुलिस टीम की भूमिका रही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp