Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सांवेर में कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – संजय चौधरी

मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व में हुआ कलश पूजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश सांवेर समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का सांवेर विधानसभा क्षेत्र के स्व. प्रकाश सोनकर मंडल सांवेर में जगह-जगह श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। मंत्री तुलसीराम सिलावट के नेतृत्व एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलश पूजन कर यात्रा का अभिनंदन किया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे ग्राम बारोली से हुआ। यहां पहुंचने पर भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कलश का विधिवत पूजन किया। इसके बाद पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।बारोली से रवाना हुई यात्रा पंचडेरिया, रिंगनोदिया, संजय नगर, धरमपुरी, तराना, कजलाना और कुड़ाना होते हुए सांवेर पहुंची। यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों, सरपंचों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश पूजन कर श्रद्धा व्यक्त की तथा पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता और समरसता की प्रेरणा देते हैं। कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सद्भाव एवं समानता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर चंद्रशेखर छापोला, तुफानसिंह पंवार, शिवपाल सिंह चावड़ा, दिलीप चौधरी, विनोद चंदानी, अंतिम ठाकुर, कमल परमार, संजय परमार, धर्मवीर सिंह बारोड़, नीतू पटेल, जीतूराज राठौड़, जितेंद्र जटिया, सुभाष जैन, जितेंद्र प्रजापत, अमित लोबानिया, अनिल चौधरी, राहुल सिंह चौहान, रायसिंह डाबी, राजेंद्र वर्मा, संदीप राव घाडगे, पवन डाबी, ऋषभ चंगेड़िया, अनिल राव, संतोष गौड़, सीमा गौर, गीतिका जोड़वाल, सोहन चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp