
रिपोर्ट – मुकुंद बेशरा
नबरंगपुर। चंदाहांडी विकासखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर एवं शिव मंदिर में विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं महिला समूहों ने मिलकर एक हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए। वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कुमार जैन एवं चंदाहांडी ब्लॉक बीडीओ चैन गंड के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में भगवान जगन्नाथ एवं भगवान शिव के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का उल्लेख किया। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने देश की निरंतर प्रगति एवं प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कुमार जैन ने कहा कि चंदाहांडी क्षेत्र के मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में एईई भगवान बेहरा, कनिष्ठ अभियंता नीलकंठ पटनायक, राजीवलोचन धल, मिशन शक्ति संयोजक बनमाली खोसला, जीविका मिशन संयोजक सनातन खटुआ, सीडीपीओ सुदर्शनी रथ, सुपरवाइजर संध्याराणी महाकुड़, मिथिला दंडसेना, बीएलएफ सभानेत्री गौरी बेहरा, बीएलएफ मुक्ता बीसी, वरिष्ठ भाजपा नेता भरत बाग, महेंद्र नायक, श्यामसुंदर माझी, मोहन नायक, तरुण नायक, प्रताप बाग, भोदेब बाघ, प्रभात सुना, डंभुरु माझी, पुरुषोत्तम पारी, पौरस माझी, निर्मला बाघ, बिरंगना सुना सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भगवान जगन्नाथ एवं भगवान शिव के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।









