Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुर्जर समाज ने भगवान श्री देवनारायण जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – ओम सोनी

भवानीमंडी। वीर गुर्जर समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के महिला-पुरुष, युवा, युवतियां एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। भगवान श्री देवनारायण की शोभायात्रा शहर के कालेश्वर मंदिर भवानीमंडी से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा टगर मोहल्ला, बालाजी चौराहा, स्टेशन तिराहा, अस्पताल मार्ग, कालवा स्थान, कृषि उपज मंडी मार्ग के सामने से होते हुए पचपहाड़ तहसील मार्ग से पचपहाड़ नगर पहुंची। यहां माताजी बाग स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। मंदिर में महाआरती के बाद महाप्रसादी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गुर्जर समाज के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी सहभागिता की। नगर में विभिन्न संगठनों, समुदायों एवं नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। समाजसेवी पीरू खां ने फूलमाला पहनाकर अग्रणी गुर्जर समाजजनों का स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर देवनारायण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। आकर्षण का केंद्र रही शोभायात्रा शोभायात्रा में अखाड़ेबाजों ने विभिन्न पारंपरिक एवं साहसिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊंट एवं दो घोड़े रहे, जिन पर समाज के वरिष्ठजन एवं बच्चे ध्वजा-पताका लेकर सवार थे। इसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं सजे-धजे रथों में भगवान श्री देवनारायण जी, श्री गणेश महाराज, माता दुर्गा एवं राधा-कृष्ण सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां सजाई गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। गाजे-बाजे और ढोल-ढमाकों की थाप के बीच समाज की महिलाएं एवं युवतियां उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुईं। पूरे मार्ग में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। शोभायात्रा में पूर्व गुर्जर समाज अध्यक्ष बनेसिंह गुर्जर, देवा गुर्जर, गौरीशंकर गुर्जर, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। फोटो – शोभायात्रा कार्यक्रम का दृश्य

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp