
रिपोर्टर – शिवकुमार मधुकर
ओंकारेश्वर। मांधाता थाना एवं चौकी मोरटक्का पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर-01 में सूचना के आधार पर एक मकान पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मौके पर एक महिला और एक पुरुष मिले, जबकि तीन अन्य व्यक्ति बाहर मौजूद थे। पुलिस ने मौके से संबंधित सामग्री भी जब्त की। पुलिस द्वारा मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5, 6 एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। कार्रवाई के दौरान कला बाई, दीपक गोस्वामी, रमेश वर्मा, प्रेम जाधव और रामेश्वर पवार को हिरासत में लिया गया। सभी को आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया और चौकी मोरटक्का पुलिस टीम द्वारा की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक लखन डावर, उपनिरीक्षक चेतना चौहान सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









