Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनावर में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आत्मीय स्वागत सेवा यात्रियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, ‘धन्यवाद की दीवार’ पर नागरिकों ने दर्ज कराई सहभागिता

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – रामनारायण पाटीदार

मनावर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का मनावर विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए गए। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।मनावर विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर सेमल्दा फाटे में विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के नेतृत्व में यात्रा की अगवानी की गई। इस दौरान बाइक यात्रियों का स्वागत किया गया। मनावर नगर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर सिघाना ने बताया कि गांधी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में ‘धन्यवाद की दीवार’ पर लाभार्थियों एवं नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों ने दीवार पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद प्रातः भगवान बंकनाथ महादेव के दर्शन एवं पूजन के साथ यात्रा को आगे के लिए रवाना किया गया। भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सेवा संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजर रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यात्रा गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू हुई है तथा मध्यप्रदेश के 55 जिलों से निर्धारित मार्गों के माध्यम से गुजर रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र परिहार, सुरमा सोलंकी, भाजपा कार्यालय मंत्री पन्नालाल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा जिला मंत्री लोकेश मुकाती, पिंकी वास्केल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल बृजवासी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव, धीरज बालेश्वर, लालसिंह बर्मन, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सोहन सोलकी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री मयूर पाटीदार, दिलीप कुमरावत, नितिन मंडवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp