
रिपोर्टर – आशीष पाण्डेय
मुंगेली, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 25 सितंबर को जिले के ग्राम मदकू में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 68 करोड़ 96 लाख 96 हजार रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। इनमें 34 करोड़ 77 लाख 19 हजार रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 34 करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये की लागत के नवीन विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कुल 21 विकास कार्यों के माध्यम से जिले में अधोसंरचना, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का लोकार्पण लोकार्पण के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 8 कार्यों पर 20 करोड़ 07 लाख 61 हजार रुपये तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 1 कार्य पर 10 करोड़ 68 लाख 06 हजार रुपये की लागत शामिल है।इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 1 कार्य पर 30 लाख रुपये तथा बिल्हा क्षेत्र में 2 कार्यों पर 55 लाख रुपये की लागत के कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 50 लाख रुपये तथा पुलिस विभाग के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 66.52 लाख रुपये की लागत के कार्य भी लोकार्पित किए जाएंगे। नवीन विकास कार्यों का होगा शिलान्यास शिलान्यास के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 04 लाख 63 हजार रुपये की लागत का 1 कार्य प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 20 करोड़ 88 लाख 29 हजार रुपये तथा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 2 कार्यों के लिए 4 करोड़ 83 लाख 85 हजार रुपये की लागत निर्धारित है। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में 43 लाख रुपये की लागत के 1 कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान में भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं मेगा स्वास्थ्य कैंप में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में विकास कार्यों के साथ जनसेवा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।









