Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विधायक राजकुमार मेव ने महेश्वर विधानसभा को दी 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – लखन ठाकुर

करही। महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को विभिन्न ग्रामों में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक राजकुमार मेव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

Advertisement Box

विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे ग्राम बहेगांव में राजपूत मोहल्ला सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसकी लागत 5 लाख रुपये है।

दोपहर 12:30 बजे ग्राम कोगावा में माध्यमिक विद्यालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, जिसकी लागत 18.25 लाख रुपये है। दोपहर 2 बजे ग्राम ताजपुरा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 11.22 लाख रुपये है।

शाम 3:30 बजे ग्राम वणी में हनुमान मंदिर के पास टीनशेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 5 लाख रुपये है। इसी अवसर पर ग्राम वणी में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया गया।

शाम 4:30 बजे ग्राम आखीपुरा में प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, जिसकी लागत 10.61 लाख रुपये है। वहीं शाम 5:30 बजे आईटीआई करही से जुड़े सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य की प्रस्तावित लागत 99.40 लाख रुपये है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अधोसंरचना को बढ़ावा

महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में शुरू किए जा रहे इन विकास कार्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन सहित ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन रहे मौजूद

विभिन्न कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री हरेसिंह चावड़ा, जितेंद्र सिंह गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष करही अशोक डावर, जनपद अध्यक्ष सुशील वर्मा, मंडल महामंत्री महेंद्र सोनी, लालसिंह पटेल, कपूर पाटीदार, महादेव पाटीदार, रोहित केवट, दिनेश केवट, विष्णु जाट, खैमराज जैन, जयप्रकाश जाट, नारायण वरफा, धर्मेंद्र नामदेव, संतोष घेव्हरे, किशोर गुर्जर, भूपेंद्र यादव, डॉ. कमल डोंगरे, सुमित कौशल, राजेश डोसी सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp