Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मांधाता पुलिस ने सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा, 2,850 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – शिव कुमार

ओंकारेश्वर। थाना मांधाता पुलिस ने ग्राम भोगांवा के तलाई बैड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने मौके से 2,850 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी श्री मनोहर गवली के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मांधाता प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम भोगांवा के तलाई बैड़ी क्षेत्र में पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से भूराजी पिता गजानंद दवाड़े, चेतराम पिता फत्तू, दीपक पिता कड़वा प्रजापति, नर्मदाशंकर पिता कड़वाजी, राजू पिता कड़वाजी, मंगत पिता नत्थू भील एवं हेमराज पिता छीतर बलाई, सभी निवासी ग्राम भोगांवा, को पकड़ा। पुलिस के अनुसार मौके से कुल 2,850 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई तथा धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराया गया। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया, प्रधान आरक्षक 137 भगवान धनगर, आरक्षक 471 पवन महाजन, आरक्षक 07 जितेंद्र, आरक्षक 617 रवि सोलंकी, आरक्षक 657 सुरेंद्र बड़ेरिया, आरक्षक 640 गुणाकेश पाण्डेय एवं आरक्षक 796 सुधाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा परमो धर्मः’ को मूलमंत्र मानकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि के दर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का कार्यकर्ताओं से आवाहन

WhatsApp