
रिपोर्टर – संजय मस्कर
अमरावती। ग्रामगीतों के माध्यम से ग्रामोन्नति और जनसहभागिता का संदेश देने वाले राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की अमरावती जिले के मोझरी स्थित गुरुकुंज आश्रम में समाधि एवं गादी का शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘सेवा परमो धर्मः’ को मूलमंत्र मानकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आवाहन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. संजय कुटे, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, भाजयुमो अध्यक्ष कृष्णराज महाडिक, भाजपा अमरावती ग्रामीण मोर्शी जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रताप अडसड, विधायक राजेश वानखडे, विधायक चंदू यावलकर, भाजपा अमरावती ग्रामीण मेलघाट जिलाध्यक्ष प्रभुदास भिलावेकर, अमरावती महानगर जिलाध्यक्ष डॉ. नितीन धांडे, भाजयुमो अमरावती ग्रामीण मोर्शी जिलाध्यक्ष सचिन इंगळे, नितीन गुढदे, आरतीताई वानखडे, जयंत डेहनकर, किरण पातुरकर, बादल कुलकर्णी, चेतन गावंडे, डॉ. संगीताताई शिंदे, चंद्रशेखर भोयर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मोझरी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी के लिए शुरू की गई सेवा संकल्प यात्रा शुक्रवार को अमरावती जिले के मोझरी स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के गुरुकुंज आश्रम पहुंची। अमरावती दौरे के दौरान रविंद्र चव्हाण ने तिवसा तालुका के शिंदोळा में आयोजित ‘शिंदोळा से मोझरी भव्य बाइक रैली’ में सहभागिता की। इसके बाद उन्होंने मोझरी में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि एवं गादी के दर्शन किए तथा यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। ग्रामोन्नति और जनसहभागिता का संदेश राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ने अपने अभंगों के माध्यम से जनसहभागिता के साथ ग्रामोन्नति का विचार समाज के सामने रखा। इसी सेवाभाव और ग्रामविकास के विचार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और ग्रामविकास के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया गया।









