Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नम आंखों से बप्पा को विदाई, रातभर गूंजता रहा ‘गणपति बप्पा मोरया’ बैरसिया में उमड़ा आस्था और भक्ति का उल्लास, घुड़सवारों की धर्मध्वजा, आकर्षक झांकियां और अखाड़ों के करतब रहे प्रमुख आकर्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – सोनू नामदेव

बैरसिया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बैरसिया में गणेश विसर्जन चल समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। ढोल की थाप, डीजे की धुन, लहराती धर्मध्वजाओं, आकर्षक विद्युत सज्जा से सजे भगवान गणेश के रथ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ का जयघोष गूंजता रहा। देर रात तक पूरा नगर गणपति भक्ति से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण वातावरण में भगवान गणेश को विदाई दी। हिन्दू उत्सव समिति बैरसिया के तत्वावधान में आयोजित चल समारोह की शुरुआत रात्रि करीब 10 बजे स्थानीय सांवलिया मंदिर से हुई। इससे पहले हरसिद्धि मंदिर के आचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती कराई। वरिष्ठ समाजसेवी दीपक दुबे, भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राजमल कुशवाह, भाजपा युवा नेता त्रिभुवन सिंह राठौड़ एवं हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष हिमांशु साहू सहित अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद चल समारोह को रवाना किया। धर्मध्वजा लेकर सबसे आगे चले घुड़सवार चल समारोह के नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। धर्मध्वजा लेकर घुड़सवार सबसे आगे चल रहे थे। इसके पीछे भगवान गणेश का आकर्षक रथ और विभिन्न चलित झांकियां शामिल रहीं। आकर्षक सजावट से सजी झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करते नजर आए।अखाड़ों के करतब और युवाओं का उत्साह बना आकर्षण समारोह में राजा गुर्जर के अखाड़े के पहलवानों ने विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया। ढोल की थाप और डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह आतिशबाजी और भगवान गणेश के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों से भगवान गणेश पर पुष्पवर्षा की। हिन्दू उत्सव समिति के साथ विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों तथा नागरिकों ने चल समारोह का स्वागत किया। कई स्थानों पर भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। पूरी रात चलता रहा बप्पा की विदाई का कारवां गणेश विसर्जन चल समारोह का कारवां पूरी रात नगर की सड़कों से गुजरता रहा। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से बैरसिया भक्तिमय बना रहा। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु समारोह में शामिल हुए। सुबह चल समारोह विसर्जन घाट एवं नदी तट पर पहुंचा। यहां प्रशासन की व्यवस्थाओं के अनुसार भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इसके बाद प्रसादी वितरण हुआ और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण माहौल में बप्पा को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ आयोजन गणेश विसर्जन चल समारोह और विसर्जन स्थल पर पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रमुख मार्गों से लेकर विसर्जन स्थल तक पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैरसिया में आयोजित गणेश विसर्जन चल समारोह ने आस्था, भक्ति, उमंग और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संदेश दिया। बप्पा की विदाई के साथ नगर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की आवाज गूंजी—‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ।’

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सेवा परमो धर्मः’ को मूलमंत्र मानकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की समाधि के दर्शन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का कार्यकर्ताओं से आवाहन

WhatsApp