
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर – दीपक जैन
पीपल्यामंडी। पीपल्यामंडी पुलिस ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों में दर्ज 20 से अधिक प्रकरणों से जुड़े दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 4 लाख 62 हजार रुपये की सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागरिकों में विश्वास बढ़ा है। मामले में आगे की जांच जारी है।









