Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धमतरी पुलिस परिवार ने स्वास्थ्य शिविर में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 131 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 30 यूनिट रक्तदान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – शिवकुमार कंडरा

धमतरी, 29 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सहभागिता को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 131 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 73 महिलाएं एवं 58 पुरुष शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 29 लोगों का ईसीजी, 24 लोगों का एचटीएन एवं 4 लोगों का 4 डीएम परीक्षण किया गया। इसके साथ ही 74 लोगों का ब्लड टेस्ट भी किया गया। 30 यूनिट रक्तदान से दिया सेवा का संदेश स्वास्थ्य परीक्षण के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा में सहभागिता करते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस परिवार ने जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में समाज के साथ सहभागिता का संदेश दिया। स्वास्थ्य और सेवा को प्राथमिकता पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्वस्थ रहना उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए महत्वपूर्ण है। पुलिस परिवार के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल के साथ रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सहभागिता सेवा भावना को और मजबूत करती है। इन पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने किया रक्तदान कुल 30 यूनिट रक्तदान करने वालों में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, निरीक्षक सन्नी दुबे, प्रशिक्षु सूबेदार टोपेश्वर राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार ललिता मरावी, सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक साहू, प्रधान आरक्षक मनोज ध्रुव, आरक्षक तरूण साहू, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, आरक्षक रितेश साहू, आरक्षक वृंदावन बेहरा, आरक्षक रामेश्वर टंडन, आरक्षक गणपत साहू, आरक्षक निर्मल नायक, आरक्षक केशवराम पटेल, आरक्षक मुकेश मिश्रा, आरक्षक राजकुमार शुक्ला, आरक्षक सौरभ कुमार, आरक्षक शेख अब्बासी, आरक्षक भागवत खाण्डेकर, आरक्षक रंजीत कुर्रे, आरक्षक डोमन नायक, आरक्षक केशराम साहू, आरक्षक धर्मेन्द्र साहू, आरक्षक मनीष पटेल, आरक्षक रामबच्चन, आरक्षक नरेन्द्र साहू, महिला आरक्षक भाग्यलक्ष्मी खाण्डेकर, महिला आरक्षक कावेरी साहू एवं प्रधान आरक्षक कुलेश्वर साहू शामिल रहे। मेडिकल टीम का सराहनीय योगदान स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर के आयोजन में भीखम नेगी, भूषण सिन्हा, सोहन लाल, प्रीति साहू, तोमेश्वर भंडारी, ओम नारायण सिन्हा, भूपेन्द्र साहू, नागेश्वर लोधी, स्वर निशा वाणी, डेनियल साहू, डोगेश साहू, रुपेश यादव, प्रेमांजली निर्मलकर, खोमलता यादव, नेहा साहू एवं खुशबू लता साहू सहित मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। धमतरी पुलिस द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य, कल्याण और सामाजिक सहभागिता को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े इन प्रयासों से पुलिस परिवार के साथ समाज में भी सेवा एवं सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp