Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा एवं सरई में शिविरों का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – बी. एल. पटेल,

डिंडोरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत कोकोमटा में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में उपस्थित रहकर हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण किए जाएं और उन्हें शासन की सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हों। कलेक्टर ने इसके बाद ग्राम पंचायत सरई में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान केंद्र, ग्राम पंचायत सरई पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन भी उपस्थित रहे। शिविरों के माध्यम से मिल रही सुविधाएं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पटवारियों द्वारा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में स्वामित्व योजना, फार्मर आईडी, ई-केवाईसी एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों को मौके पर ही पूरा करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए आमजन को शासन की सेवाओं का लाभ सरल एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने शिविरों में आने वाले नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp