Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसान सहकारी विपणन समिति गुण्डरदेही की 44वीं आमसभा संपन्न, विकास योजनाओं पर बनी सहमति

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर– अजय देशमुख

गुण्डरदेही। किसान सहकारी विपणन समिति मर्यादित गुण्डरदेही (पंजीयन क्रमांक 58, जिला-बालोद) की 44वीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। आमसभा में संस्था के वित्तीय लेखा-पत्रों, आगामी बजट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने संस्था के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सहकारी विपणन समिति गुण्डरदेही किसानों के हितों और उनकी प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था की वित्तीय स्थिति और लगातार लाभ अर्जित करने की उपलब्धि प्रबंधन, कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा तथा किसानों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत और स्थानीय प्रशासन की ओर से संस्था के विकास एवं किसान हितों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।अतिथियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री के.के. राजू चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती ममता निजानंद चंद्राकर तथा पूर्व जनपद सदस्य श्री मोहित साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा प्राधिकृत अधिकारी श्री विजय कुमार सिंह, प्रबंधक श्री सोमेंद्र कुमार साहू, सहायक प्रबंधक श्री संतोष चंद्राकर, पीडीएस प्रभारी श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू, मार्केटिंग सोसायटी के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शेयरधारक किसान उपस्थित रहे। 363 सदस्य, संस्था की वित्तीय प्रगति जारी आमसभा में प्रस्तुत जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 की स्थिति में संस्था में कुल 363 सदस्य हैं। इनमें 341 व्यक्तिगत सदस्य, 21 सेवा सहकारी समितियां तथा 1 राज्य शासन शामिल हैं। संस्था वर्ष 2013-14 से लगातार लाभ अर्जित कर रही है। वर्ष 2024-25 में ₹10.33 लाख का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया, जबकि वर्ष 2025-26 में ₹9.26 लाख का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 26 अगस्त तक संस्था ने ₹5.80 लाख का लाभ अर्जित किया है। वित्तीय वर्ष के अंत तक यह राशि लगभग ₹15 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान में संस्था की अपनी पूंजी के रूप में बैंक में ₹1.28 करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है। वर्ष 2026-27 में इसके बढ़कर लगभग ₹1.50 करोड़ होने का अनुमान है। 28 उचित मूल्य दुकानों का संचालन संस्था द्वारा कुल 28 शासकीय उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 2 दुकानें शहरी गुण्डरदेही तथा 26 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं। समिति में 6 नियमित एवं 45 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कार्यरत हैं।व्यावसायिक गतिविधियों के तहत संस्था द्वारा 6 दुकानों वाला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्मित किया गया है, जिससे संस्था को किराये के रूप में आय प्राप्त होती है। भविष्य में कॉम्प्लेक्स के ऊपर हॉल निर्माण, कार्यालय भवन तथा समीप स्थित रिक्त भूमि पर नए व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विभिन्न मदों की राशि प्राप्ति के लिए कार्यवाही जारी आमसभा में संस्था को प्राप्त होने वाली विभिन्न शासकीय मदों की राशि को लेकर भी जानकारी साझा की गई। ई-पास कमीशन ₹21 प्रति क्विंटल के तहत 1 जनवरी 2022 से मार्च 2026 तक लगभग ₹50 लाख की राशि शामिल है। वित्तीय पोषण एवं मार्जिन कमीशन अंतर की राशि को मिलाकर राज्य एवं केंद्र शासन से संस्था को लगभग ₹70 लाख की राशि प्राप्त होना है। संबंधित राशि के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार एवं आवश्यक प्रक्रिया जारी है। आमसभा में प्रमुख प्रस्तावों का अनुमोदन आमसभा में सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें प्रमुख रूप से—

Advertisement Box

– वर्ष 2025-26 के वित्तीय पत्रक एवं लाभ-हानि खाते का अनुमोदन।

– वर्ष 2026-27 के अनुमानित प्रस्तावित बजट की स्वीकृति।

– सहकारिता विभाग से लेखा पुस्तकों का अंकेक्षण कराने के प्रस्ताव का अनुमोदन।

– प्रबंधकारिणी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं प्रस्तावों की सर्वसम्मति से पुष्टि।आमसभा में संस्था की वित्तीय प्रगति, किसान हित से जुड़े कार्यों और आगामी विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp