Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारों के मद्देनजर पंचायत चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, झालावाड़ में पहले तीन चरणों की तिथियां बदलीं

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – ओम सोनी

भवानीमंडी। पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पहले, दूसरे और तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया की तिथियों में एक-एक दिन का संशोधन किया गया है। चौथे चरण का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित रहेगा।

Advertisement Box

आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के साथ पंच-सरपंच चुनाव की तिथियों में भी बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की तैयारियां की जाएंगी।

पहला चरण

– 21 अक्टूबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी।

– 22 अक्टूबर: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान।

– 23 अक्टूबर: पंच-सरपंच के लिए नामांकन।

– 24 अक्टूबर: पंच-सरपंच मतदान एवं मतगणना।

– 25 अक्टूबर: उपसरपंच का चुनाव।

दूसरा चरण

– 27 अक्टूबर: पोलिंग पार्टियों की रवानगी।

– 28 अक्टूबर: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान।

– 29 अक्टूबर: पंच-सरपंच के लिए नामांकन।

– 30 अक्टूबर: पंच-सरपंच मतदान एवं मतगणना।

– 31 अक्टूबर: उपसरपंच का चुनाव।

तीसरा चरण

– 2 नवंबर: पोलिंग पार्टियों की रवानगी।

– 3 नवंबर: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का मतदान।

– 4 नवंबर: पंच-सरपंच के लिए नामांकन।

– 5 नवंबर: पंच-सरपंच मतदान एवं मतगणना।

– 6 नवंबर: उपसरपंच का चुनाव।

चौथे चरण का कार्यक्रम यथावत

चौथे चरण का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चारों चरणों में मतदान की तिथियां 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर निर्धारित हैं। वहीं पंच-सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर, 30 अक्टूबर, 5 नवंबर और 16 नवंबर को होगा।

मतगणना और प्रमुख पदों का चुनाव

पंच एवं सरपंच के चुनाव की मतगणना मतदान वाले दिन ही कराई जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतों की गिनती निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाद में होगी। सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधान एवं जिला प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झालावाड़ जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp