Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कई वर्षों की मांग हुई पूरी होने की दिशा में, लाबरिया बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय का काम शुरू विधायक निधि से चद्दरयुक्त प्रतीक्षालय स्वीकृत, शौचालय निर्माण भी जारी; यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – नारायण मारू

लाबरिया। ग्राम लाबरिया के बस स्टैंड पर यात्रियों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की विधायक निधि से चद्दरयुक्त प्रतीक्षालय की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय का निर्माण भी कराया जा रहा है।

Advertisement Box

बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। ग्रामीणों ने समय-समय पर कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक, ग्राम पंचायत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी मांग रखी थी। अब इन सुविधाओं के निर्माण की शुरुआत होने से ग्रामीणों और यात्रियों में खुशी का माहौल है।

मौके पर पहुंचकर उपसरपंच ने आगे बढ़ाई प्रक्रिया

प्रतीक्षालय लगाने के लिए ठेकेदार की टीम पिछले तीन दिनों से ग्राम पंचायत के संपर्क में थी। प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के दौरान जानकारी मिलने पर उपसरपंच नारायण मारू भट्ट साहब मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचगण एवं ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में संबंधित लोगों से चर्चा कर प्रतीक्षालय लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान जनपद सदस्य नारायण भाई गुड्डा भाई मारू, सरपंच पति रमेश ओसारी, कैलाश मेड़ा, आशीष जैन, पूर्व सरपंच वागजी, कनीराम डामर, राधेश्याम सोलंकी, नंदराम मेड़ा सहित समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसके अलावा राजू मुनिया, मुकेश डामर, तुलसीराम मेड़ा, शांतिलाल सोलंकी, भेरूलाल मेड़ा, सत्यनारायण डामर, कनीराम मेड़ा, सुनील तुकारिया, धूलचंद ओसारी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय बनने से यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुविधा मिलेगी। बस के इंतजार के दौरान यात्रियों को बैठने के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। वहीं शौचालय निर्माण से भी ग्रामीणों एवं यात्रियों को आवश्यक सुविधा मिलेगी। विधायक का जताया आभार उपसरपंच नारायण मारू भट्ट ने प्रतीक्षालय की स्वीकृति एवं यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पंचायत स्तर पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय और शौचालय निर्माण की शुरुआत से लाबरिया सहित आसपास के गांवों से आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp