Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सीएमओ ने दिए दिशा-निर्देश, सुबह 9 बजे तक कचरा उठाव और 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन पर जोर

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मुहम्मद इसरार

मुरैना, 07 अक्टूबर 2026। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शारिब कौशर की अध्यक्षता में समस्त वाहन चालकों एवं वार्ड प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं कचरा उठाव कार्य की विस्तार से समीक्षा की गई।

Advertisement Box

सीएमओ श्री शारिब कौशर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रत्येक वार्ड में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था नागरिकों के स्वास्थ्य और शहर की सुंदरता से जुड़ी है, इसलिए सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन करें।

उन्होंने जेसीबी चालकों एवं संबंधित कर्मचारियों को शहर के प्रमुख मार्गों तथा चिन्हित कचरा स्थलों से सुबह 9 बजे तक कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्ड प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और कचरा संग्रहण वाहनों की कार्यप्रणाली की सतत समीक्षा करने को कहा।

चार कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिस

समीक्षा बैठक के दौरान ड्यूटी एवं बैठक में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहभागिता को लेकर चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित पाए गए कर्मचारी प्रदीप तोमर और सुनील से जवाब मांगा गया। वहीं कचरा संग्रहण कार्य से संबंधित दो वाहन चालकों को भी कार्य की प्रगति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

सीएमओ श्री शारिब कौशर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार फील्ड में कार्य करने तथा वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे कचरा निर्धारित स्थान पर ही दें तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें। नागरिकों के सहयोग से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

बैठक में स्वच्छता निरीक्षक रोहित सिंह, रवि शर्मा, स्वच्छता पर्यवेक्षक रामनरेश, प्रभारी स्वच्छता पर्यवेक्षक नरेश शर्मा, जावेद खान सहित समस्त वार्ड प्रभारी एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp