Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसंवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने सुनीं सैकड़ों लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – सतीश सिंह

मीरजापुर, 11 अक्टूबर 2026। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा तथा उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को भरूहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनपदवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर हुआ सरदार पटेल चौराहा (पटेल चौक), भरूहना स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, राजस्व एवं पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों को मंत्री के समक्ष रखा।

Advertisement Box

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित जनसंवाद कार्यक्रम में अपना दल (एस) एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और एनडीए घटक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर मिला।

उक्त जानकारी अपना दल (एस) के जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

सर्वपितृ अमावस्या पर गौशाला में 18 सवामणियों का भव्य आयोजन, भाजपा के सभी 13 पार्षद देंगे एक माह का वेतन नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर और उपाध्यक्ष विनय आस्तोलीया ने गौशाला विकास में सहयोग का दिया आश्वासन

WhatsApp