
रिपोर्टर – संतोष केरावत
अशोक शर्मा रतलाम। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत रिंगनोद पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी आमीन उर्फ मामू को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना रिंगनोद में दर्ज चोरी के दो प्रकरणों में वांछित था। पुलिस द्वारा उससे अन्य प्रकरणों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
चोरी के दो प्रकरणों में था वांछित पुलिस के अनुसार, आरोपी आमीन उर्फ मामू के विरुद्ध थाना रिंगनोद में दो प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अपराध क्रमांक 43/2022 एवं 27/2022 शामिल हैं। दोनों मामलों में भारतीय दंड संहिता की धारा 454 एवं 380 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए थे।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। निरंतर प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उससे चोरी के अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमीन उर्फ मामू, पिता ईरशाद अली मुसलमान, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामपुरा, जिला नीमच, हाल मुकाम मछली कॉलोनी, संजीत, जिला मंदसौर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह जादौन, चौकी प्रभारी असावती उपनिरीक्षक शरीफ खान, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सीनम, प्रधान आरक्षक दिनेश पण्ड्या, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक मनोज परिहार, आरक्षक नारायण धाकड़ एवं आरक्षक पप्पूलाल भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ऑपरेशन क्लीन के तहत अभियान जारी रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत फरार आरोपियों, इनामी अपराधियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से लंबित आपराधिक प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।









