Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुंगेली जिले में अब 113 धान उपार्जन केंद्रों पर होगी खरीदी, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक किसानों की सुविधा के लिए 8 नए केंद्र शुरू होंगे, 25 अक्टूबर तक एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन पूरा करने के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – आशीष पाण्डेय

मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में धान खरीदी प्रभारियों एवं ऑपरेटरों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में धान उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने, किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement Box

8 नए धान उपार्जन केंद्र होंगे प्रारंभ किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में इस वर्ष 8 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे जिले में संचालित केंद्रों की संख्या 105 से बढ़कर 113 हो जाएगी। नए केंद्र शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान विक्रय के लिए नजदीक में सुविधा उपलब्ध होगी और उपार्जन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश बैठक में एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन से शेष रह गए किसानों का पंजीयन 25 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अपर कलेक्टर ने धान खरीदी प्रभारियों को अपने-अपने केंद्रों से संबंधित किसानों की पंजीयन स्थिति की समीक्षा करने तथा पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को कहा।

इसके साथ ही ऋण लेने वाले किसानों के ऋण संबंधी विवरण की पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसानों को उपज बेचने में सुविधा हो। नवीन केंद्रों के लिए स्थल एवं कर्मचारियों का चयन करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

केंद्रों में कंप्यूटर, इंटरनेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की व्यवस्था धान खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट, नमी मापक यंत्र, बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फड़ की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां खरीदी प्रारंभ होने से पहले पूरी करने को कहा गया। बैठक में निर्धारित तिथि पर सभी केंद्रों में ट्रायल धान खरीदी कराने तथा नमी मापक यंत्रों का कैलिब्रेशन और कांटा-बांट का सत्यापन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पूर्व में जारी चेकलिस्ट के अनुसार सभी व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक कार्य समय पर पूर्ण करने को कहा गया।

पोर्टल पर जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश बैठक में पीसीएसएपी (PCSAP) पोर्टल पर धान खरीदी से संबंधित 16 बिंदुओं की तैयारियां पूरी करने तथा अंतिम डाटा की सही प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए। संबंधित जानकारी के साथ स्पष्ट फोटो एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र अपलोड करने को भी कहा गया।

अधिकारियों को पोर्टल पर निर्धारित मानकों के अनुसार जानकारी दर्ज करने और ग्रेडिंग में सुधार के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि केंद्रों की तैयारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जा सकें।

इसके अलावा धान खरीदी कार्य में नियोजित कर्मचारियों एवं हमालों की व्यवस्था करने, उनकी सूची तैयार करने और बीमा संबंधी प्रक्रिया के लिए नियोजित व्यक्तियों की सूची निर्धारित समय-सीमा में विपणन संघ को भेजने के निर्देश दिए गए। संबंधित पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां भी समय पर पूर्ण करने को कहा गया।

धान के सुरक्षित भंडारण के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर धान के सुरक्षित रखरखाव एवं भंडारण को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों में तारपोलिन, ड्रेनेज और अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामग्री की खरीदी भंडार क्रय नियमों के अनुसार करने तथा बारदानों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इसके साथ ही प्राप्त, उपयोग किए गए और शेष बारदानों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं।

बैठक में संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित बैठक में जिला खाद्य अधिकारी श्री पंकज सेतपाल, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती निशा फूंके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी एवं ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

शारदीय नवरात्रि पर दमोह में आज सजेगा ‘शक्ति पर्व’, भक्ति गायन और शिव शक्ति नृत्य नाटिका होंगी आकर्षण संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में होगा आयोजन, शाम 6:30 बजे से मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

ग्रामीण विकास को गति देने जनपद सदस्य शांति मनोज सिंगारे की पहल, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह से की मुलाकात बिजली व्यवस्था, रंगमंच निर्माण और शासकीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार को लेकर रखीं मांगें, विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp