Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शारदीय नवरात्रि पर दमोह में आज सजेगा ‘शक्ति पर्व’, भक्ति गायन और शिव शक्ति नृत्य नाटिका होंगी आकर्षण संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में होगा आयोजन, शाम 6:30 बजे से मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अर्जुन ठाकुर

दमोह। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन दमोह के सहयोग से बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को ‘शक्ति पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। तहसील ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश एवं देश के कलाकार भक्ति गायन और नृत्य नाटिका के माध्यम से देवी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों तथा उनसे जुड़े धार्मिक आख्यानों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। भारतीय संस्कृति में शक्ति के महत्व को दर्शाएगा आयोजन संस्कृति विभाग के संचालक एन.पी. नामदेव ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य रूप से शक्ति पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में शक्ति की उपासना, उसके महत्व और आध्यात्मिक परंपराओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस आयोजन के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सलकनपुर स्थित मां बिजासन माता मंदिर परिसर, नीमच के मां भादवा माता मंदिर परिसर, नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर परिसर, दमोह का तहसील ग्राउंड, रायसेन का दशहरा मैदान तथा मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर परिसर शामिल हैं।

Advertisement Box

लोकभक्ति गायन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत दमोह के तहसील ग्राउंड में आयोजित होने वाले शक्ति पर्व में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विशेष श्रृंखला देखने को मिलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सागर के अभिलाष चौबे एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा लोकभक्ति गायन से होगी। उनकी प्रस्तुति में लोक परंपराओं और भक्ति संगीत का संगम देखने को मिलेगा।

इसके बाद खंडवा की अखंड सुदर्पण जनकल्याण समिति द्वारा ‘शिव शक्ति’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रस्तुति के माध्यम से भगवान शिव और आदिशक्ति से जुड़े प्रसंगों को कलात्मक रूप में दर्शाया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन भोपाल की महिमा पांडेय एवं उनके साथी कलाकारों के भक्ति गायन से होगा।

श्रद्धालुओं एवं कला प्रेमियों से सहभागिता की अपील शक्ति पर्व के माध्यम से श्रद्धालुओं को नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व के साथ भारतीय कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने नगरवासियों, श्रद्धालुओं और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

शारदीय नवरात्रि पर दमोह में आज सजेगा ‘शक्ति पर्व’, भक्ति गायन और शिव शक्ति नृत्य नाटिका होंगी आकर्षण संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में होगा आयोजन, शाम 6:30 बजे से मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

ग्रामीण विकास को गति देने जनपद सदस्य शांति मनोज सिंगारे की पहल, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह से की मुलाकात बिजली व्यवस्था, रंगमंच निर्माण और शासकीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार को लेकर रखीं मांगें, विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp