Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू जनवरी-फरवरी 2027 में होगा जनगणना का द्वितीय चरण, स्व-गणना के लिए मिलेगा 15 दिनों का समय

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – वीरेन्द्र धाकड़

छिंदवाड़ा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को नगर निगम छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हरेंद्र नारायन ने मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य : कलेक्टर प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके सफल संचालन में प्रत्येक अधिकारी की भूमिका अहम है। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने तथा जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं तकनीकी पहलुओं को भली-भांति समझने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका या जिज्ञासा होने पर उसका समाधान अवश्य प्राप्त करें, ताकि जनगणना का कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा कराने की अपेक्षा की।

Advertisement Box

जनवरी-फरवरी 2027 में होगा द्वितीय चरण जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र निगम ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण की जनगणना का कार्य जनवरी एवं फरवरी 2027 में किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से 40 प्रश्नों के उत्तर लिए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही जनवरी माह में स्व-गणना के लिए 15 दिनों का समय निर्धारित किए जाने की बात भी बताई गई। प्रशिक्षण के दौरान बेघरों एवं निराश्रितों की गणना से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इसके अंतर्गत सड़कों के किनारे, रेलवे स्टेशनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले निराश्रितों की गणना की जाएगी।

अधिकारियों को दी जा रही आवश्यक जानकारी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत अधिकारियों की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को जनगणना कार्य के लिए तैयार करना तथा कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों एवं शंकाओं का समाधान करना है।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह, जिला जनगणना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र निगम, नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय, जनगणना जिला प्रभारी श्री अनुज सोलंकी, सह प्रशिक्षक श्री कैलाश साहू सहित नगरीय क्षेत्र के सभी चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

शारदीय नवरात्रि पर दमोह में आज सजेगा ‘शक्ति पर्व’, भक्ति गायन और शिव शक्ति नृत्य नाटिका होंगी आकर्षण संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में होगा आयोजन, शाम 6:30 बजे से मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

ग्रामीण विकास को गति देने जनपद सदस्य शांति मनोज सिंगारे की पहल, विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह से की मुलाकात बिजली व्यवस्था, रंगमंच निर्माण और शासकीय विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार को लेकर रखीं मांगें, विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp