
रिपोर्ट/अर्जुन ठाकुर
दमोंह/स्कूल शिक्षा विभाग जिला दमोह की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कार्यवाही के लिए संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर के दल द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय दमोह में जिला शिक्षा अधिकारी दमोह, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी जिला दमोह और समस्त संकुल प्राचार्य की समीक्षा की गई।
बैठक में लेवल वन से लेवल 3 तक लंबित सभी सीएम हेल्पलाइन पर चर्चा की गई और प्रत्येक को इस माह की ग्रेडिंग में ए-ग्रेड प्राप्त करने हेतु तत्परता से संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण किया जावे अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
मौके पर 25 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर कारवाई भी की गई और उनमें से कुछ प्रकरण फोर्स क्लोज किए गए तथा अन्य प्रकरणों को अमान्य कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए। कुछ अन्य सीएम हेल्पलाइन जो कार्यक्षेत्र से बाहर की थी उन्हें उच्च कार्यालय को स्थानांतरित की गई।









