
झोतेश्वर। द्विपीठाधीश्वर श्रद्धेय जगद्गुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की तिथि अनुसार 101वीं जयंती के अवसर पर आज भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तजनों ने भगवती राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माई एवं पूज्य गुरुदेव के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
समारोह के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री महेंद्र नागेश जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मंडला के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी पहुंचे और पूज्य गुरुदेव को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धेय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान और समाज कल्याण में उनकी अमूल्य भूमिका को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।









