
रिपोर्टर : तुलसीदास रेवतकर
खापा के समीप नंदापुर में जिला परिषद स्कूल के पास स्थित माता मंदिर में दुर्गादेवी की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई। धार्मिक आयोजन के अवसर पर पूरे गांव में सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।भक्ति और उत्साह के साथ निकली शोभायात्रा मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव के विभिन्न भजन मंडलों की ओर से भव्य शोभायात्रा (दिंडी) निकाली गई। पारंपरिक वाद्यों और भजन-कीर्तन से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने देवी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति स्थापनाशोभायात्रा के बाद माता मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुर्गादेवी की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।ग्रामीणों की सहभागिता और महाप्रसादआयोजन में भजन मंडलों, महिला मंडलों, युवा मंडलों सहित सभी ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया।









