
रिपोर्टर राकेश जैन
लोकेशन आरोन
आरोननगर में चातुर्मास कर रहे परम पूज्य मुनि श्री 108 दुर्लभ सागरजी महाराज के सानिध्य में बड़ा अरहनाथ जैन मंदिर के साथ नगर के पारसनाथ मंदिर शांतिनाथ गुलाबगंज मंदिर महावीर जिनालय में भी सुबह से सामूहिक अभिषेक ,शांतिधारा, पूजन भक्ति भाव पूर्वक की जा रही है संध्या कालीन बेला में गुरु भक्ति एवं महा आरती के साथ दैनिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर जी पर हो रहे है नगर में स्थित चारों दिगंबर जैन मंदिरों को भव्य रूप साज सज्जा की गई है नगर में परम पूज्य मुनि 108 श्री दुर्लभ सागर जी के मंगल सानिध्य में संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ो शिवरात्रियों द्वारा उत्कृष्ट साधना की जा रही है शिविराथिओं द्वारा गृह त्याग के साथ तपस्वी जीवन शुद्ध आहार सामायिक प्रतिक्रमण के साथ ब्रति जीवन का अभ्यास किया जा रहा है दस लक्षण महापर्व पर जैन धर्म के प्रथम सोपान तक की क्रियाओं को समझा जा रहा है समस्त कार्यक्रम में समाज के सभी महिला पुरुष उपस्थित रहकर धर्म लाभ ले रहे है दस लक्षण महापर्व को जैन धर्म में सबसे बड़ा पर्व माना गया है जिसमें जैन समाज की प्रत्येक व्यक्ति द्वारा दस लक्षण धर्म का पालन किया जाता है उत्तम क्षमा धर्म से प्रारंभ होकर यह धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य पर जाकर समाप्त होता है यह महापर्व स्वयं को समझने के साथ आत्म शुद्धि का पर्व है इस विशेष पर्व में सभी समाज जनों में विशेष उत्साह देखा जाता है









