
रिपोर्टर: रामानुज विश्वकर्मा,
सरगुजा संभाग
छत्तीसगढ़ के Surajpur जिला चिकित्सालय परिसर से आज 9 नई ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों तक त्वरित और बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
राज्य के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। नई एम्बुलेंस सेवाओं से विशेष रूप से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
इन एम्बुलेंस के माध्यम से आपात स्थिति में ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर मरीजों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे गंभीर परिस्थितियों में जीवन रक्षा की संभावना और मजबूत होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भीमसेन अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, रितेश गुप्ता, देव गुप्ता, संदीप अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









