
रिपोर्टर: प्रभु त्रिवेदी ✍️
खरगोन। मध्य प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की 80वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को गृहग्राम बोरावा (खरगोन) में श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुलाब बाई यादव स्मृति शिक्षा महाविद्यालय के पास आयोजित हुआ।
इस अवसर पर खरगोन जिले सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने स्व. यादव के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थितजनों ने उनके द्वारा बताए गए आदर्शों एवं सिद्धांतों को याद करते हुए उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. सुभाष यादव के किसानों के कल्याण, प्रदेश के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए किए गए योगदान का उल्लेख किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धा भाव से उन्हें याद किया।
श्रद्धांजलि सभा के साथ-साथ सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में हुआ।









