Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गरियाबंद में 10 नई 108 एंबुलेंस शामिल, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – टेलू राम कश्यप

गरियाबंद – जिले की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गरियाबंद को 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस प्राप्त हुईं। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Advertisement Box

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरत्न ने जानकारी दी कि इन 10 एंबुलेंसों में से एक वाहन एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) से सुसज्जित है, जबकि शेष 9 वाहन बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) सुविधाओं से लैस हैं। इन वाहनों में वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटर और डिफिब्रिलेटर जैसी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले प्राथमिक उपचार मिल सकेगा।

इन एंबुलेंसों की तैनाती जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है, जिसमें जिला अस्पताल गरियाबंद में 2 एंबुलेंस को बेस स्टेशन के रूप में रखा गया है। इसके अलावा पी.एच.सी. पाण्डुका, सी.एच.सी. राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर, देवभोग और सूपेबेड़ा में एंबुलेंसों की तैनाती की गई है, जिससे हर ब्लॉक में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अब 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जी.वी.के.-एमरी द्वारा किया जाएगा, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता और प्रतिक्रिया समय में सुधार होने की उम्मीद है।

कलेक्टर बी.एस. उइके ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है। नई एंबुलेंसों की तैनाती से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और रेफरल व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंसों की उपलब्धता से “गोल्डन आवर” में इलाज संभव होगा, जिससे दुर्घटना, हृदयाघात और अन्य गंभीर स्थितियों में मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इस पहल को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp