
रिपोर्टर: ओम सोनी,
भवानीमंडी। नगर में श्री राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बाला जी चौराहे स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहां भगवान हनुमान जी का अभिषेक एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया।
महाआरती के पश्चात सुबह 10:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मंदिर पहुंचे, दर्शन किए और महाप्रसादी ग्रहण की। पुरुषों के साथ-साथ मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरवासियों के सहयोग से श्री मंशापूर्ण हनुमान जी समिति, भवानीमंडी द्वारा भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
वीडियो: श्री मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर पर प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालुजन









