
रिपोर्टर आदित्य प्रकाश द्विवेदी
रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत जिला महिला चिकित्सालय, बस्ती में बच्चों के मनोरंजन, मानसिक प्रसन्नता एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘रोटरी प्ले जोन’ का निर्माण कराया गया। प्ले जोन में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं सुरक्षित झूले लगाए गए हैं।रोटरी प्ले जोन का उद्घाटन जिला महिला चिकित्सालय के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. के.के. सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार को मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध कराना संवेदनशील एवं सराहनीय प्रयास है। इससे अस्पताल का वातावरण बच्चों के लिए अधिक सहज और खुशनुमा बनाने में मदद मिलेगी। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर सेवा कार्य करता है। जिला महिला चिकित्सालय में आने वाली महिलाओं के साथ छोटे बच्चे भी आते हैं। ऐसे में प्ले जोन बच्चों को प्रतीक्षा के दौरान खेलने और आनंद लेने का अवसर प्रदान करेगा। सचिव रोटेरियन आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्ले जोन रोटरी क्लब की सेवा भावना का सुंदर उदाहरण है। कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक वर्मा ने कहा कि बच्चों को सकारात्मक गतिविधि उपलब्ध होने से प्रतीक्षा के समय उनका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. के.के. सिंह ने भी रोटरी क्लब की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अस्पताल परिसर को ऐसा सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है, जहां उपचार के लिए आने वाले बच्चों एवं उनके परिवारों को सुविधाजनक और सुखद अनुभव मिल सके। इस अवसर पर रो. महेंद्र सिंह, रो. आनंद गोयल, रो. कौशल त्रिपाठी, रो. पुनीत पांडे, रो. डॉ. एस.के. त्रिपाठी, रो. रजनीश जायसवाल, रोटेरियन डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. सुधांशु, डॉ. पी.एल. गुप्ता, डॉ. एस.के. मौर्य, डॉ. आशुतोष, डॉ. पंकज शुक्ला, पप्पू सुमन कनौजिया, प्रतिभा सिंह, रेनू भट्ट, राजपति, अजीत प्रजापति, सोनी, शैलेंद्र राय, अनीश एवं नीरज श्रीवास्तव सहित रोटरी क्लब के सदस्य, चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल कल्याण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के लिए उपयोगी एवं सकारात्मक पहल जारी रखी जाएगी।









