
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर सुहैल सिद्दीकी
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित शॉप्रिक्स मॉल में परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, परिवार वेव सिनेमा में फिल्म देखने के बाद बाहर निकल रहा था। इसी दौरान लिफ्ट के पास अक्षय और उसके परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला और उसके भाई के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचीं अन्य महिलाओं के साथ भी हाथापाई होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।बताया जा रहा है कि घटनास्थल के समीप ही CO कार्यालय भी स्थित है। ऐसे में घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









