Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

व्यापारी कर संवाद में आयकर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुआ सार्थक संवाद

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अरशद अली

कर नियमों, रिटर्न प्रक्रिया और दस्तावेजों के रख-रखाव सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा शहर के आनंद रिसॉर्ट होटल में “व्यापारी कर संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों के बीच आयकर एवं जीएसटी से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद और विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को कर नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी देने के साथ उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण सिंह तिवारी, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सांखला एवं प्रदेश महामंत्री अजय सिंह सहित दुर्ग-भिलाई और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संवाद के दौरान व्यापारियों ने आयकर एवं जीएसटी से संबंधित नियमों, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के रख-रखाव और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने व्यापारियों के सवालों का जवाब देते हुए कर प्रावधानों के पालन और दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि बदलती कर व्यवस्था के बीच व्यापारियों के लिए आयकर एवं जीएसटी के प्रावधानों की सही जानकारी होना आवश्यक है। विभाग और व्यापारिक वर्ग के बीच नियमित संवाद से नए नियमों को समझने और उनका बेहतर तरीके से पालन करने में सहायता मिलती है। व्यापारियों ने भी ऐसे संवाद कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए इन्हें नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई, ताकि उन्हें समय-समय पर नए कर प्रावधानों की जानकारी मिल सके। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय और कर विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कर व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने तथा व्यापारियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp