
रिपोर्टर – वीरेन्द्र धाकड़
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बिछुआ द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई तथा पुस्तकों का वितरण किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से माटी गणेश एवं सिद्ध गणेश की मूर्ति निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देश एवं विकासखंड बिछुआ ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्री अयोध्याप्रसाद सोनी, श्री राजेंद्र प्रसाद यादव एवं ब्लॉक समन्वयक ने विद्यार्थियों को सामुदायिक नेतृत्व क्षमता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण एवं विसर्जन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी पहल है। उन्होंने “घर-घर गणेश, हर घर गणेश, विराजे माटी गणेश” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री योगेश बोपचे, श्री लक्ष्मीधर माहोरे, श्री विशाल बघेले, श्रीमती सुमन सोमकुवर सहित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित रूप से किया गया।








