Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रहली में धूमधाम से मनाया गया लव-कुश भगवान का जन्मोत्सव नशामुक्त एवं शिक्षित समाज बनाने का दिलाया संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – बालकिशुन कुशवाहा

रहली। नगर में कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव-कुश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा और नशामुक्ति को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विधायक गोपाल भार्गव ने उपस्थित कुशवाहा समाज के लोगों को भगवान लव-कुश के नाम पर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। रहली नगर पालिका अध्यक्ष श्री सोनी ने भी समाज को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी बच्चों, चाहे लड़के हों या लड़कियां, को बेहतर शिक्षा दिलाना आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम में विधायक गोपाल भार्गव ने कुशवाहा समाज के विकास और सहयोग के लिए हरसंभव योगदान देने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों के साथ तन, मन और धन से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में गढ़ाकोटा नगर से नगर मंडल अध्यक्ष हरि नारायण कुशवाहा, पी.एल. कुशवाह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दीनदयाल कुशवाहा, पार्षद, डॉ. एच.आर. पटेल, पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े मूलचंद पटेल, समाजसेवी, नगर मंडल मीडिया प्रभारी राहुल पटेल, रोहित पटेल, मदन पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। वहीं पथरिया से ब्लॉक अध्यक्ष मूले दाउ कुशवाहा, बद्री कुशवाहा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, पी.फोर कुशवाहा, बालकिशुन कुशवाहा, अंकेश कुशवाहा, मोनू कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने भगवान लव-कुश के आदर्शों को अपनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp