
रिपोर्टर – निसार पटेल
हासलपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री ऊषा ठाकुर के मार्गदर्शन तथा जिला मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में हासलपुर निवासी लोकेंद्रसिंह सोलंकी को आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकेंद्रसिंह सोलंकी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से सोलंकी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगे और क्षेत्र में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में योगदान देंगे। लोकेंद्रसिंह सोलंकी की नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष संजय मीणा, मंडल महामंत्री पवन सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि गोकुलसिंह सोलंकी, जिला मंत्री राज कपूर वर्मा, सुभाष महोदय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाट, प्रवीण चौहान, छत्रपाल सिंह चौहान, जीवन पटेल, सुभाष डावर, यशवंत यादव, राकेश यादव, निसार पटेल, पंकज शर्मा, महेंद्र चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक सुश्री ऊषा ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।









