
Written by
Bureau Report
रिपोर्टर – ब्रजेश कुशवाह
कोलारस। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत सीएम राइज स्कूल मानीपुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल त्यागी, विशिष्ट अतिथि संजय अग्रवाल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखंड समन्वयक राम कुमार तिवारी ने की। कार्यक्रम में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, व्यक्तित्व एवं विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उन्हें जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजू कुशवाह, अजय रजक, संदीप दांगी, वीरेंद्र धाकड़ सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विक्रम आदिवासी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।









