
रिपोर्टर – सुरेंद्र यादव
बैतूल। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत सारणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोनिया के ग्राम बरेली भाटा में स्थित शासकीय आंगनवाड़ी भवन लंबे समय से पुराना होने के कारण वर्तमान में क्षतिग्रस्त स्थिति में है। भवन की स्थिति को देखते हुए आंगनवाड़ी की कक्षाएं नजदीक स्थित तीन शेड के नीचे संचालित की जा रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार भवन की स्थिति को लेकर सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से भवन का निरीक्षण करवाकर आवश्यक सुधार एवं उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। बच्चों की सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने रखी मांग ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों की सुविधा और सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग द्वारा जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही भवन की स्थिति का परीक्षण कर मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार नवीन भवन की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है।









