Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रावटी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, लोडिंग वाहनों में सुरक्षित सफर को लेकर दी समझाइश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – संतोष केरावत,

रावटी। सोयाबीन कटाई के लिए ग्रामीण अंचलों से मजदूरों के दूसरे क्षेत्रों में जाने का सिलसिला जारी है। इस दौरान कई लोग लोडिंग एवं अन्य वाहनों से फसल कटाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रावटी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों एवं मालिकों से जनसंवाद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोडिंग एवं सवारी वाहन चालकों तथा वाहन मालिकों को समझाइश देते हुए कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही यात्रियों को बैठाया जाए। ओवरलोडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश एवं सैलाना एसडीओपी (आईपीएस) लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में थाना रावटी के अधिकारियों ने वाहन चालकों से संवाद कर यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता अनुसार वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस ने वाहन चालकों एवं यात्रियों से अपील की कि सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं और यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान एसआई इरफान खान सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अमलीपदर को विकासखंड बनाने की मंजूरी से क्षेत्र में खुशी, देवेंद्र ठाकुर ने दी बधाई लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में कदम, प्रशासनिक सुविधाओं और विकास कार्यों के विस्तार की उम्मीद

WhatsApp