Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, 500 वरिष्ठजनों सहित 30 दिव्यांगजनों को मिला योजनाओं का लाभ

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – आशीष पाण्डेय

मुंगेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। समारोह के दौरान 500 वरिष्ठ नागरिकों एवं 30 दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, सामान्य ट्रायसायकल, श्रवण यंत्र, बैसाखी सहित अन्य सहायक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही विवाह प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा प्रोत्साहन एवं सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। वरिष्ठ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण कड़ी : विधायक मोहले विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने वरिष्ठ नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके जीवन के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वृद्धजनों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र वृद्धजनों को पेंशन के साथ राशन, आयुष्मान कार्ड और वय वंदन योजना जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। आवश्यकता के अनुसार ट्रायसायकल, छड़ी, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर एवं बैसाखी जैसी सहायक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।वरिष्ठजनों के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना निरंतर बनी रहनी चाहिए। वरिष्ठजनों के पास जीवन के अनुभवों का अमूल्य भंडार है, जिससे नई पीढ़ी सीख लेकर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकती है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के हित में विभिन्न योजनाएं एवं सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर और सहज रूप से मिले। उन्होंने अधिकारियों को वरिष्ठजनों को योजनाओं की सरल एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। वरिष्ठजनों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाते हुए बेहतर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने वरिष्ठ नागरिकों के योगदान और अनुभवों को समाज की महत्वपूर्ण पूंजी बताते हुए शासन की जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा दिव्यांगजनों एवं सहायक उपकरणों से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री पवन पाण्डेय, जनपद सदस्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अशोक सोनी ने किया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अमलीपदर को विकासखंड बनाने की मंजूरी से क्षेत्र में खुशी, देवेंद्र ठाकुर ने दी बधाई लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में कदम, प्रशासनिक सुविधाओं और विकास कार्यों के विस्तार की उम्मीद

WhatsApp