
रिपोर्टर – राजेश यादव
धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को धार नगर के राजा भोज उद्यान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति मांडव के सांस्कृतिक मंच से जुड़े कलाकारों द्वारा दी गई। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से डिजिटल पेमेंट के लाभों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक तथा विदेशों में विभिन्न परिस्थितियों के दौरान भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन गंगा जैसे विषयों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा उपस्थित रहीं। साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, कालीचरण सोनवानिया, शिव पटेल, दीपक बिडकर, राजेश हारोड़, हुकुम लश्करी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश डाबी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने किया।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।









