Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकसित भारत’ का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़े : सांसद राहुल सिंह लोधी सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ, 32 ग्राम पंचायतों का किया गया निरीक्षण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: राजेन्द्र तिवारी

दमोह। राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विकासखंड दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिविर आयोजित किया गया। इसमें सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

Advertisement Box

यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के साथ उनकी आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान के अंतर्गत कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं तथा विभिन्न वर्गों के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं एवं लोक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा एवं जन विश्वास अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की उपस्थिति से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में यह अभिनव पहल संचालित की जा रही है। वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य तभी पूरा हो सकेगा, जब अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़े और कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। सांसद श्री लोधी ने बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र में विकास कार्य विधायक जयंत मलैया ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से किसानों को लाभ मिला है तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिला है। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थल पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी का माध्यम है अभियान : कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि शासन द्वारा आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की मैदानी स्थिति जानने और उनका लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन सेवा एवं जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों के 32 दल गठित कर 32 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कराया गया। इन दलों ने स्कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावास सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।ऑनलाइन मॉनिटरिंग से हो रही प्रभावी निगरानी कलेक्टर ने बताया कि निरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। अधिकारी मौके से जीपीएस लोकेशन, फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी अपलोड कर रहे हैं, जिससे राज्य एवं जिला स्तर पर योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि शिविर में राजस्व, मत्स्य पालन, पशुपालन, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, उद्योग ऋण, कौशल उन्नयन, कृषि एवं जल निगम सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। जिले के सभी सातों विकासखंडों में जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ शिविर में संबल योजना के 9 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं 5 हितग्राहियों को फौती नामांतरण एवं रिकॉर्ड सुधार के आदेश दिए गए। 10 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रतीक स्वरूप वितरित किए गए। प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों एवं महिलाओं को 50 सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। जलपरी मछुआ समूह नोहटा के अध्यक्ष घनश्याम रैकवार को 10 वर्ष के लिए तालाब का पट्टा प्रदान किया गया। शिविर में आए हितग्राहियों एवं ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाओं का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम बरखेड़ा के प्रहलाद शर्मा एवं तेजगढ़ खुर्द के महेंद्र सिंह को पावर स्प्रेयर पंप प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 3 हितग्राहियों तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 3 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। वहीं जयकुमार, लाल सिंह सहित 5 हितग्राहियों को पेंशन योजना का हितलाभ प्रदान किया गया।इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रीति राजू ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई कल्पना की उड़ान, चित्रकला और भाषण में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शनजिलास्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता विद्यार्थियों के साथ खेल प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की CME में 100 से अधिक चिकित्सकों ने की सहभागिता हृदय एवं ईएनटी रोगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया व्याख्यान, चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञानवर्धक संवाद

विकसित भारत’ का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त होकर मुख्यधारा से जुड़े : सांसद राहुल सिंह लोधी सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ, 32 ग्राम पंचायतों का किया गया निरीक्षण

WhatsApp