
रिपोर्टर सोनू नामदेव
बैरसिया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने वाले बैरसिया निवासी वरिष्ठ समाजसेवी दीपक दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्डवाइड फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारत सम्मान समारोह 2026 में उन्हें ‘राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी’ सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान से बैरसिया क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
भोपाल स्थित एस.वी. पॉलिटेक्निक में 4 अक्टूबर को आयोजित समारोह में दीपक दुबे को सामाजिक सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति उनके निरंतर योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे। इनमें पूर्व पुलिस महानिदेशक सुभाष त्रिपाठी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता वी.के. तिवारी, प्रसिद्ध भौतिक चिकित्सक एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त कलेक्टर महेश मिश्रा, डॉ. सुनील पांडे सहित अन्य अतिथि शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री महेश मिश्रा द्वारा किया गया।सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान दीपक दुबे सामाजिक सेवा के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सेवा कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को नई पहचान प्रदान करती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपक दुबे ने इसे अपने लिए गौरव का अवसर बताते हुए आयोजक संस्था एवं समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। शुभचिंतकों ने दी बधाई दीपक दुबे को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बैरसिया क्षेत्र के नागरिकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों को राष्ट्रीय पहचान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। दीपक दुबे ने “समाज सेवा ही सच्ची शक्ति है” के भाव के साथ भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।









